भारत में एंट्री करने से एक कदम दूर है Starlink, इस शहर में चल रहा है सैटेलाइट इंटरनेट का डेमो

अगर आप भी सैटेलाइट इंटरनेट के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। भारत में सैटेलाइट इंटरनेट शुरू करने की दिशा में कंपनी ने पहला बड़ा कदम बढ़ा दिया है। कंपनी ने भारत में डेमो शुरू कर दिया है।

पिछले करीब एक साल से एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक के भारत में आने की चर्चा चल रही है। यह कंपनी भारत में सैटेलाइट इंटरनेट की सुविधा उपबलब्ध कराएगी। कंपनी की तरफ से भारत में सर्विस शुरू करने के लिए लगभग सभी ऑफिशियल तैयारी शुरू हो चुकी हैं। अगर आप भी सैटेलाइट इंटरनेट के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। भारत में सैटेलाइट इंटरनेट शुरू करने की दिशा में कंपनी ने पहला बड़ा कदम बढ़ा दिया है। कंपनी ने भारत में डेमो शुरू कर दिया है।

Starlink (2)

एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने भारत में शुरू किया डेमो। (फोटो क्रेडिट-iStock)

यहां शुरू हुआ डेमो

स्टारलिंक की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस भारत में अब बहुत जल्द शुरू हो सकती है। कंपनी ने आर्थिक राजधानी मुंबई में डेमो शुरू कर दिया है। अपने डेमो के दौरान कंपनी लॉ इंफोर्समेंट एजेंसियों को सैटेलाइट ब्राडबैंड सर्विस की सिक्योरिटी और टेक्निकल शर्तों के पालन को दिखाएगी। अगर आपको नहीं मालूम तो बता दें कि एलन मस्क की स्टारलिंक को भारत में प्रोविजनल स्पेक्ट्रम मिला है और मुंबई में किया जा रहा डेमो इसी पर बेस्ड है।

End of Feed