Elon Musk के आरोपों को सरकार ने किया खारिज, कहा- 'भारत में नियम सभी के लिए समान'

मंत्रालय के अनुसार, लाइसेंस मिलने के बाद भी कंपनियों को कुछ जरूरी सुरक्षा मानकों को पूरा करना होता है। इनमें यूजर्स और उनके डेटा की सुरक्षा से जुड़े नियम भी शामिल हैं। सरकार का कहना है कि सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेवाएं शुरू करने से पहले इन सभी सुरक्षा जरूरतों को पूरा करना जरूरी है।

केंद्र सरकार ने Elon Musk के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने भारत के सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए थे। सरकार का कहना है कि देश में सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेवाओं के लिए बनाए गए नियम सभी कंपनियों पर समान रूप से लागू होते हैं और इसमें किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है।

Starlink (3)

सरकार ने एलन मस्क के आरोपों को किया खारिज।

संचार मंत्रालय ने मस्क के उस आरोप को बेबुनियाद बताया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि SpaceX की Starlink सेवा को भारत में कुछ बड़े कारोबारी समूहों की वजह से आगे बढ़ने में परेशानी हो रही है। मंत्रालय के मुताबिक, इस तरह की बात सही तथ्यों पर आधारित नहीं है।

End of Feed