एलेक्स जोन्स के आगे झुके एलन मस्क! यूजर्स की मांग पर कंट्रोवर्शियल एक्स अकाउंट किया बहाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 11, 2023, 02:59 PM IST

Alex Jones X account Restored: मस्क ने एलेक्स जोन्स के अकाउंट को बहाल करने को लेकर एक्स पर जानकारी दी है। उन्होंने अपनी एक्स पोस्ट पर लिखा, "चूंकि यह प्लेटफॉर्म ग्लोबल टाउन स्क्वायर बनने की आकांक्षा रखता है, इसलिए परमानेंट बैन अत्यंत दुर्लभ होना चाहिए।"

Alex Jones X account Restored: एलन मस्क ने रेडियो कार्यक्रम प्रस्तोता एलेक्स जोन्स का एक्स अकाउंट बहाल कर दिया है। बता दें कि जोन्स को कंपनी की अपमानजनक व्यवहार नीति का उल्लंघन करने के लिए 2018 में ट्विटर से निलंबित कर दिया गया था। पिछले हफ्ते मस्क ने कहा था कि वह जोन्स को बहाल करने पर विचार करेंगे।

एलेक्स जोन्स के अकाउंट बहाली पर क्या बोले मस्क

मस्क ने एलेक्स जोन्स के अकाउंट को बहाल करने को लेकर एक्स पर जानकारी दी है। उन्होंने अपनी एक्स पोस्ट पर लिखा, "चूंकि यह प्लेटफॉर्म ग्लोबल टाउन स्क्वायर बनने की आकांक्षा रखता है, इसलिए परमानेंट बैन अत्यंत दुर्लभ होना चाहिए।" बता दें कि मस्क ने रविवार को एक्स पर एक सर्वे शुरू करने के बाद बहाली की पुष्टि की है, जिसमें लगभग 2 मिलियन वोट मिले, इसमें लगभग 70 प्रतिशत जोन्स को बहाल करने के पक्ष में थे।

End of Feed