एलन मस्क की बड़ी घोषणा, अब X पर फ्री में मिलेगा ब्लू टिक, माननी होगी ये शर्त

X Premium, X Premium+ Access for Free: कंपनी के मालिक द्वारा गुरुवार को शेयर की गई जानकारी के अनुसार, सभी एक्स यूजर्स पात्र नहीं होंगे। बल्कि कुछ स्पेशल यूजर्स को ही यह सुविधा मिलेगी।

X Premium, X Premium+ Access for Free: यदि आप माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफार्म एक्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आप फ्री में एक्स की प्रीमियम और एक्स प्रीमियम प्लस सर्विस को एक्सेस कर सकते हैं। यानी आप अपने अकाउंट पर फ्री में ब्लू टिक लगा सकते हैं। एक्स के मालिक एलन मस्क ने खुद इसकी घोषणा की है। एलन मस्क ने अपनी घोषणा में कहा कि एक्स (पहले ट्विटर) अब प्लेटफार्म पर विशिष्ट यूजर्स को एक्स प्रीमियम और एक्स प्रीमियम+ - माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफार्म की सशुल्क सदस्यता - बिना किसी अतिरिक्त लागत के सुविधाएं प्रदान करेगा।

Elon Musk

Elon Musk

क्या है मस्क की घोषणा?

मस्क ने अपनी लेटेस्ट एक्स पोस्ट में फ्री में यूजर्स को प्रीमियम और एक्स प्रीमियम प्लस सर्विस देने की बात कही है लेकिन इसके लिए एक शर्त भी है। कंपनी के मालिक द्वारा गुरुवार को शेयर की गई जानकारी के अनुसार, सभी एक्स यूजर्स पात्र नहीं होंगे। बल्कि कुछ स्पेशल यूजर्स को ही यह सुविधा मिलेगी।

End of Feed