अगर आप फोटो और वीडियो जनरेट करने के लिए एआई टूल्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। एलन मस्क की एआई कंपनी XAI ने अपने एआई मॉडल Grok AI में एक धमाकेदार फीचर जोड़ा है। ग्रोक के नए फीचर ने करोड़ों यूजर्स की बड़ी टेंशन खत्म कर दी है। अब आप बड़ी ही आसानी से किसी भी फोटो से वीडियो जनरेट कर सकते हैं। अगर आप फोटो से शॉर्ट वीडियो बनाना चाहते हैं तो ग्रोक का नया फीचर आपके बेहद काम आने वाला है।
ग्रोक का नया फीचर करोड़ों यूजर्स को देगा बड़ी सहूलियत।(फोटो क्रेडिट-digit)
अरबपति एलन मस्क ने खुद ग्रोक के इस नए फीचर के बारे में फैंस के साथ जानकारी शेयर की है। अगर आप सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर हैं तो आपके लिए ग्रोक का नया फीचर आपके लिए बेहद उपयोगी होने वाला है। आइए आपको बताते हैं कि यह नया फीचर कैसे काम करता है और आप कैसे अपने यूज में इसे ला सकते हैं।
AI टूल को इस्तेमाल करना बेहद आसान है
ग्रोक एआई में जोड़े गए फोटो टू वीडियो जनरेशन टूल का नाम ग्रोक इमेजिन है। कंपनी ने इसे X प्लेटफॉर्म पर भी इंटीग्रेट कर दिया है। इसका एक बड़ा फायदा यह होने वाली है कि यूजर्स डायरेक्ट एक्स पर ही इस टूल को एक्सेस कर सकते हैं और अपने मन मुताबिक इमेज से शॉर्ट वीडियो को क्रिएट कर सकते हैं।
इस फीचर के बारे में जानकारी देते हुए एलन मस्क ने लिखा कि किसी भी इमेज को वीडियो में कनवर्ट करने के लिए इसमे लॉन्ग प्रेस करना पड़ेगा। इसके बाद यूजर्स को प्रॉम्प्ट को कस्टमाइज करने के लिए अपनी इमेजनेशन को क्रिएट करना होगा। मस्क ने यूजर्स को समझाने के लिए अपनी पोस्ट में एआई जनरेटेड वीडियो को भी टाइमलाइन पर शेयर किया है।
फ्री हुआ Grok 4
आपको बता दें कि xAI ने हाल ही में दुनियाभर के यूजर्स के लिए Grok 4 मॉडल को फ्री करने का ऐलान किया है। अब आप बिना किसी खर्च के फ्री में इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि यहां कंपनी ने एक शर्त रखी है। यूजर्स डेली लिमिटेड संख्या में प्रॉम्प्ट और क्वेरीज का इस्तेमाल कर पाएंगे। अगर आप अनलिमिटेड एक्सेस चाहते हैं तो आपको ग्रोक का पेड वर्जन खरीदना पड़ेगा।
