2024 में देश में बनेंगे 4.16 लाख करोड़ रुपये के मोबाइल फोन, मेक इन इंडिया पर फोकस

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 1, 2024, 04:05 PM IST

Electronics Manufacturing Sector In India: सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन के अनुसार, वित्त वर्ष के पहले नौ महीने में अप्रैल से दिसंबर तक देश ने इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफेक्चरिंग में 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है। इसमें मोबाइल फोन मैन्यूफेक्चरिंग का 44 अरब डॉलर का बड़ा योगदान है।

Electronics Manufacturing Sector In India: देश में वित्त वर्ष 2023-24 में इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट का कुल उत्पादन 115 अरब डॉलर तक पहुंचने की संभावना है। इसमें सबसे ज्यादा योगदान मोबाइल फोन (50 अरब डॉलर से अधिक) का होगा। वित्त वर्ष के पहले नौ महीने में अप्रैल से दिसंबर तक देश ने इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफेक्चरिंग में 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है। सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (आईसीईए) रविवार को यह अनुमान जारी किया।

मोबाइल फोन मैन्यूफेक्चरिंग का योगदान बड़ा

सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन के अनुसार, वित्त वर्ष के पहले नौ महीने में अप्रैल से दिसंबर तक देश ने इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफेक्चरिंग में 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है। इसमें मोबाइल फोन मैन्यूफेक्चरिंग का 44 अरब डॉलर का बड़ा योगदान है। गहन मैन्यूफेक्चरिंग (इंटेंसिव मैन्यूफेक्चरिंग) और लोकलाइजेशन पर मजबूत फोकस के साथ मोबाइल फोन इंडस्ट्री पीसीबीए, चार्जर, बैटरी पैक, केबल आदि में लगभग आत्मनिर्भरता की स्थिति हासिल करने में सक्षम रहा है।

End of Feed