क्या WhatsApp आपका निजी डेटा बेचती है? जानिए फोन की किन-किन जानकारियों तक है ऐप की पहुंच

क्या WhatsApp आपकी निजी जानकारी इकट्ठा करती है और उसे Meta के साथ शेयर करती है? जानिए आपकी चैट, लोकेशन, कॉन्टैक्ट और फोन के डेटा तक ऐप की कितनी पहुंच है।

आज के समय में WhatsApp हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक हम इस ऐप के जरिए मैसेज, फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट शेयर करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस WhatsApp पर आप अपनी निजी बातें करते हैं, वह आपके फोन से कौन-कौन सी जानकारी जुटाती है? क्या कंपनी आपका डेटा दूसरी कंपनियों को बेचती है या फिर इसका इस्तेमाल विज्ञापन दिखाने के लिए किया जाता है?

does whatsapp sell your personal data

क्या WhatsApp आपका डेटा बेचती है?

दरअसल, WhatsApp की प्राइवेसी को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं। कंपनी का दावा है कि यूजर्स की निजी चैट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहती हैं। इसका मतलब है कि मैसेज भेजने और पाने वाले के अलावा कोई तीसरा व्यक्ति उन्हें सामान्य तरीके से नहीं पढ़ सकता। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि WhatsApp आपके बारे में कोई दूसरी जानकारी इकट्ठा नहीं करती।

End of Feed