रेलवे काउंटर टिकट पर डिजिटल पेमेंट अनिवार्य, कैश देने पर नहीं मिलेगी यह सुविधा

रेलवे काउंटर से टिकट खरीदते समय 27 अक्टूबर 2026 से वैकल्पिक यात्रा बीमा लेने पर डिजिटल भुगतान जरूरी होगा। जानें बीमा प्रीमियम और टिकट कैंसिलेशन के नियम।

रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर से ट्रेन टिकट खरीदने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। 27 अक्टूबर 2026 से अगर आप टिकट के साथ वैकल्पिक यात्रा बीमा लेना चाहते हैं, तो आपको डिजिटल पेमेंट करना होगा। रेलवे बोर्ड ने साफ किया है कि बीमा प्रीमियम का भुगतान नकद में नहीं किया जा सकेगा। टिकट का किराया और बीमा प्रीमियम, दोनों का भुगतान डिजिटल माध्यम से करना होगा।

train ticket

बीमा लेने पर डिजिटल भुगतान जरूरी

बीमा लेने पर डिजिटल भुगतान जरूरी

PTI/भाषा के मुताबिक रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में सभी क्षेत्रीय रेलवे को निर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक, काउंटर से टिकट लेते समय यात्री अपनी इच्छा से यात्रा बीमा चुन सकता है। लेकिन अगर वह बीमा लेना चाहता है, तो उसे टिकट के किराये के साथ बीमा प्रीमियम भी डिजिटल माध्यम से चुकाना होगा। यानी बीमा लेने की स्थिति में नकद भुगतान का विकल्प नहीं मिलेगा।

End of Feed