Digital Arrest Scam: सरकार ने ठगों का कर दिया इंतजाम, अब कोई नहीं होगा डिजिटल अरेस्ट स्कैम का शिकार

Digital Arrest Scam पर जल्द ही पूरी तरह से लगाम लगने वाला है। CBI जल्द लॉन्च करेगा ‘Abhay’ AI चैटबॉट, जिससे लोग नोटिस की असलियत जांच सकेंगे। जानिए डिजिटल अरेस्ट स्कैम क्या है?

Digital Arrest Scam: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) अब डिजिटल अरेस्ट जैसे बढ़ते साइबर फ्रॉड से निपटने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। एजेंसी एक AI-पावर्ड चैटबॉट लॉन्च करने जा रही है, जिसकी मदद से आम लोग अपने पास आए किसी भी नोटिस की सच्चाई जांच सकेंगे। इस चैटबॉट का नाम ‘Abhay’ रखा गया है।

Digital Arrest Scam

Digital Arrest Scam: सरकार ने ठगों का कर दिया इंतजाम, अब कोई नहीं होगा डिजिटल अरेस्ट स्कैम का शिकार

CJI करेंगे चैटबॉट का लॉन्च

PTI/भाषा के मुताबिक इस चैटबॉट को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत शर्मा द्वारा लॉन्च किया जाएगा। यह लॉन्च 22वें डी.पी. कोहली मेमोरियल लेक्चर के दौरान होगा, जिसे CBI अपने संस्थापक निदेशक के सम्मान में आयोजित करती है। इस मौके पर मुख्य न्यायाधीश ‘साइबर क्राइम की चुनौतियां, पुलिस और न्यायपालिका की भूमिका’ विषय पर व्याख्यान भी देंगे और 24 मेधावी सेवा पदक भी प्रदान करेंगे।

End of Feed