Digit Indias Top Appliance Awards 2026 में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक हुए शामिल, टॉप ब्रांड्स को किया सम्मानित

टाइम्स नेटवर्क के Digit India Top Appliance Awards 2026 में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शामिल हुए। कार्यक्रम में होम अप्लायंसेज की अलग-अलग कैटेगरी में टॉप ब्रांड्स को सम्मानित किया गया।

Digit India’s Top Appliance Awards 2026 : टाइम्स नेटवर्क की तरफ से पहली बार आयोजित Digit India’s Top Appliance Awards 2026 में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक शामिल हुए। इन पुरस्कारों के जरिये भारतीय बाजार में उपलब्ध होम अप्लायंसेज, टेलीविजन और स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स में उत्कृष्टता को सम्मानित किया गया। Digit India’s Top Appliance Awards 2026 में बोलते हुए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत अब कई उन्नत तकनीकों के मामले में दुनिया के अग्रणी देशों के साथ खड़ा है।

Digit Indias Top Appliance Awards 2026

डिजिट इंडिया के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

टेक्नोलॉजी तेजी से आगे बढ़ा भारत

भारत की मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी में हुई प्रगति को रेखांकित करते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, “मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी दोनों क्षेत्रों में बहुत तेजी से प्रगति हो रही है। यह संकेत देता है कि करीब डेढ़ दशक पहले की स्थिति के विपरीत, आज हम दुनिया के किसी भी दूसरे देश के बराबर खड़े हैं। आज क्वांटम टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हम दुनिया के शुरुआती कुछ देशों में शामिल हैं।”

End of Feed