APK फाइल के जरिए 20 करोड़ रुपये की ठगी, दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगों के बड़े गिरोह का किया भंडाफोड़

पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह ने देशभर में 22 हजार से ज्यादा लोगों को निशाना बनाया और 20 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की। इस मामले में पुलिस ने झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश से 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

टेक्नोलॉजी ने हमारी लाइफ को बेहद आसान बना दिया है। स्मार्टफोन और इंटरनेट ने करोड़ों लोगों को बड़ी सहूलियत दी है। हालांकि इससे कुछ नुकसान भी सामने आए हैं। जब से इंटरनेट और स्मार्टफोन की पहुंच बढ़ी है तब से साइबर क्राइम के मामले भी तेजी से सामने आए हैं। साइबर क्रिमिनल्स लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए नए-नए तरीके तलाश रहे हैं। इसी मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस की तरफ से एक बड़े साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। यह गिरोह लोगों को खतरनाक APK फाइल डाउनलोड करवाकर उनके बैंक खातों से पैसे चुरा रहा था।

WHatsApp APK Scam

सोशल मीडिया इस्तेमाल करते समय आपको बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। (फोटो क्रेडिट-AI Image)

पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह ने देशभर में 22 हजार से ज्यादा लोगों को निशाना बनाया और 20 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की। इस मामले में पुलिस ने झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश से 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि गिरोह के मुख्य मास्टरमाइंड की उम्र 20 साल से भी कम है।

End of Feed