जापान से भारत तक बढ़ेगा टेक कनेक्शन, डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर पर बड़ा दांव

गोयल ने कहा कि डेटा सेंटर ऐसा क्षेत्र है, जहां भारत जापान के लिए भरोसेमंद साझेदार और आकर्षक निवेश गंतव्य बन सकता है। उन्होंने जापानी कंपनियों के साथ भारत में डेटा सेंटर के विकास की संभावनाओं पर मिलकर काम करने की बात कही।

भारत-जापान साझेदारी के चार प्रमुख स्तंभ (AP Photo/Jenny Kane)

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को भारत को डेटा सेंटर के लिए एक आकर्षक और भरोसेमंद गंतव्य बताया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के विकास के लिए भारत जापानी कंपनियों के साथ मिलकर काम कर सकता है। गोयल के मुताबिक, दुनिया की बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों से भारत को करीब 200 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता मिल चुकी है। इससे देश में डेटा सेंटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े बुनियादी ढांचे को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

data center on your rooftop

भारत-जापान साझेदारी के चार प्रमुख स्तंभ/Photo-AI

भारत-जापान साझेदारी के चार प्रमुख स्तंभ

PTI/भाषा के मुताबिक जापान के अर्थव्यवस्था, व्यापार एवं उद्योग मंत्री अकाजावा रयोसेई के साथ बैठक में गोयल ने दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए चार प्रमुख क्षेत्रों पर जोर दिया। इनमें व्यापार बढ़ाना, तकनीकी सहयोग मजबूत करना, निवेश को बढ़ावा देना और पर्यटन को प्रोत्साहित करना शामिल हैं।

End of Feed