CRISIL ने बढ़ाया GDP ग्रोथ का अनुमान, अब 7% की वृद्धि की उम्मीद

क्रिसिल ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान 6.6% से बढ़ाकर 7% कर दिया है। जानें मानसून, कच्चे तेल, रुपये और RBI को लेकर एजेंसी का अनुमान।

घरेलू रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया है। इससे पहले एजेंसी ने 6.6 प्रतिशत की ग्रोथ का अनुमान लगाया था। क्रिसिल ने यह बदलाव अर्थव्यवस्था की मजबूत स्थिति और वित्त वर्ष की पहली छमाही में बेहतर वृद्धि की उम्मीद को देखते हुए किया है।

india gdp prediction, india gdp, gdp, current gdp of india, niti ayog, top 10 gdp, country with highest gdp, highest gdp

मार्च 2027 तक 93.5 रुपये हो सकता है डॉलर (Image Source: iStock)

पहली छमाही में तेज रह सकती है ग्रोथ

PTI/भाषा के मुताबिक क्रिसिल के मुख्य अर्थशास्त्री डी.के. जोशी ने कहा कि वित्त वर्ष की पहली तिमाही में देश की अर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी है। इसके आधार पर एजेंसी को अप्रैल से सितंबर के बीच आर्थिक गतिविधियों में मजबूती बने रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था फिलहाल मजबूत स्थिति में है। पहली छमाही में वृद्धि की रफ्तार तेज रह सकती है, जबकि दूसरी छमाही में इसके कुछ धीमे होने की संभावना है।

End of Feed