कॉस्मिक ऑरेंज कलर वाले iPhone 17 Pro Max की बंपर डिमांड, प्री ऑर्डर में ही हुआ ‘आउट ऑफ स्टॉक'

एप्पल ने आईफोन 17 सीरीज को 82,900 रुपये से 2,29,900 रुपये की कीमत में पेश किया है, जो भारत में 19 सितंबर से उन ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा जिन्होंने पहले से इसका ऑर्डर बुक कर लिया है। विशेषज्ञ के अनुसार, कुछ स्टोर पर 19 सितंबर को सीमित उपकरण भी उपलब्ध होंगे, जिन्हें बिना पूर्व-ऑर्डर के भी लिया जा सकता है, लेकिन ये ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर दिए जाएंगे।

एप्पल ने हाल ही में अपनी iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया है। इस सीरीज में चार नए स्मार्टफोन iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को लॉन्च किया है। कंपनी ने iPhone 17 Pro Max को कॉस्मिक ऑरेंज रंग कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। बताया जा रहा है कि वाले एप्पल के इस खास कलर वाले आईफोन प्रो मैक्स-17 की मांग में भारी उछाल आया है। कंपनी के कर्मचारियों द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, अमेरिका और भारत में कंपनी के आधिकारिक स्टोर पर इस डिवाइस को लेने के लिए बुकिंग शुरू होने के तीन दिन के भीतर ही ‘यह आउट ऑफ स्टॉक’ हो गया है।

iPhone 17 Pro Max

टेक दिग्गज एप्पल की तरफ से कुछ समय पहले ही आईफोन 17 सीरीज को लॉन्च किया गया है। (फोटो क्रेडिट-Digit)

एप्पल इंडिया वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत में पूरी आईफोन प्रो मैक्स सीरीज एप्पल स्टोर्स पर पिक-अप ऑप्शन के साथ प्री ऑर्डर के लिए उपलब्ध नहीं है। एक एप्पल एक्सपर्ट ने कहा, ‘‘मुझे आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है, लेकिन बड़ी संख्या में पहले से ऑर्डर मिलने के कारण, सभी कॉस्मिक ऑरेंज आईफोन 17 प्रो मैक्स बहुत तेजी से बिक रहे हैं, जिसके कारण ये किसी भी स्टोरेज संस्करण में उपलब्ध नहीं हैं।’’

End of Feed