Facebook पर दूसरे के वीडियो से कमाई का खेल खत्म, असली क्रिएटर्स की मौज

हाल के समय में कई यूजर्स ने शिकायत की थी कि Facebook पर बड़ी मात्रा में AI-जनरेटेड और स्पैम जैसा कंटेंट दिखाई दे रहा है। कंपनी ने इसे लेकर सख्ती बढ़ाई है और ओरिजिनल कंटेंट को यूजर्स के फीड में ज्यादा प्राथमिकता देने का फैसला किया है।

सोशल मीडिया पर कॉपी-पेस्ट वीडियो और कंटेंट का खेल लंबे समय से चल रहा है। इसका बड़ा नुकसान असली क्रिएटर्स को हो रहा है। कुछ नए असली क्रिएटर्स अच्छे कंटेंट बना रहे हैं लेकिन उन कंटेंट को कॉपी पेस्ट करके कुछ लोग पैसे कमा रहे हैं। अब मेटा ने इस खेल को ही खत्म कर दिया है।

अब नहीं चलेगा कॉपी-पेस्ट कंटेंट, Facebook ने क्रिएटर्स के लिए लॉन्च किए नए टूल

Copy paste content will no longer work Faceboo/photo- Meta

Meta प्लेटफॉर्म ने घोषणा की कि उसने Facebook पर बढ़ रहे नकली और कॉपी किए गए कंटेंट को रोकने के लिए नए टूल लॉन्च किए हैं। इन टूल्स की मदद से अब क्रिएटर्स अपने कंटेंट की नकल करने वाले अकाउंट्स की पहचान कर उन्हें आसानी से रिपोर्ट कर सकेंगे।

End of Feed