रात में कलर वीडियो होगा रिकॉर्ड, Xiaomi ने लॉन्च किया AI से लैस 4K सीसीटीवी कैमरा

Xiaomi Smart Camera 5 Pro चीन में लॉन्च हो गया है। इस कैमरे की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह रात में भी 4K रिकॉर्डिंग करेगा। इसमें AI चिप भी दिया गया है। आइए कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी जानते हैं...

अगर आप अपने घर, बच्चों, बुजुर्गों या पालतू जानवरों पर दिन-रात नजर रखना चाहते हैं, तो Xiaomi का नया स्मार्ट कैमरा आपके काम का हो सकता है। कंपनी ने चीन में Xiaomi Smart Camera 5 Pro Full-Color Night Vision लॉन्च किया है। इस कैमरे की खासियत यह है कि यह कम रोशनी और रात के समय भी रंगीन वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 4K रिकॉर्डिंग, लोकल AI प्रोसेसिंग और 360 डिग्री घूमने जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Xiaomi Smart Camera 5 Pro

डुअल कैमरा और 4K रिकॉर्डिंग से मिलेगी बेहतर निगरानी/Photo- Xiaomi

रात में भी ब्लैक एंड व्हाइट नहीं, रंगीन वीडियो रिकॉर्डिंग

आमतौर पर सिक्योरिटी कैमरे रात में रोशनी कम होने पर ब्लैक एंड व्हाइट फुटेज रिकॉर्ड करने लगते हैं। Xiaomi ने अपने नए कैमरे में इस समस्या को दूर करने के लिए Full-Color Night Vision फीचर दिया है। इसमें 8MP का मेन सेंसर और 4MP का सेकेंडरी सेंसर मिलता है।

End of Feed