Cheapest SmartPhone in india: भारत के सबसे सस्ते 5 स्मार्टफोन, बैटरी-डिस्प्ले-डिजाइन सब चकाचक

Cheapest SmartPhone in india: यदि आप भी नया किफायती फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम आपको 7 हजार से भी कम कीमत वाले और भारत के सबसे सस्ते टॉप-5 स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे। लिस्ट में मोटो, सैमसंग, रेडमी और पोको जैसे फोन शामिल हैं।

Cheapest SmartPhone in india: भारत में हर महीने कई सारे स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं। प्रीमियम फोन से लेकर किफायती फोन तक मार्केट में एक के बाद एक नए फोन पेश होते हैं। हाल ही में भारत में कई किफायती स्मार्टफोन आए हैं, जो कम कीमत के साथ दमदार फीचर्स से लैस हैं। इस लिस्ट में मोटो, सैमसंग, रेडमी और पोको जैसी कंपनियां शामिल हैं। यदि आप भी नया किफायती फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम आपको 10 हजार से कम कीमत वाले और भारत के सबसे सस्ते टॉप-5 स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे।

Cheapest SmartPhone in india

Cheapest SmartPhone in india

Moto G04 (6,999 रुपये)

मोटो के इस किफायती फोन को कल ही भारत में लॉन्च किया गया है। फोन में 6.6 इंच HD+ डिस्प्ले, यूनिसोक T606 चिपसेट और माली G57 जीपीयू मिलता है। इसमें 8GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज मिलता है। रैम को 16 जीबी तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है। इसमे वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP52 रेटिंग भी मिलती है। इसमें 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। फोन में 5,000mAh बैटरी और 10W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट है। अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में स्टीरियो स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।

End of Feed