OpenAI ने Google के पॉपुलर AI इमेज एडिटर “Nano Banana” को टक्कर देने के लिए अपना नया ChatGPT Images टूल लॉन्च कर दिया है। भले ही इसका नाम उतना आकर्षक न लगे, लेकिन कंपनी का दावा है कि यह उसका अब तक का सबसे एडवांस इमेज जनरेशन मॉडल है। यह टूल ChatGPT Images में और API में GPT Image 1.5 नाम से उपलब्ध है।
ChatGPT Images
तेज, सटीक और बेहतर इमेज एडिटिंग का दावा
OpenAI के मुताबिक, नया इमेज मॉडल यूजर की कल्पना के मुताबिक आउटपुट देने में ज्यादा सटीक है। चाहे आप बिल्कुल नई इमेज बनाना चाहें या किसी फोटो को एडिट करना हो, यह मॉडल डिटेल्स को बनाए रखते हुए बेहद सटीक बदलाव करता है। कंपनी का दावा है कि यह पहले के मुकाबले 4 गुना तेज इमेज जनरेट करता है।
ChatGPT ऐप में नया Images टैब
इस अपडेट के साथ OpenAI ने ChatGPT ऐप और ब्राउजर में एक अलग Images टैब भी जोड़ा है। यह सिर्फ इमेज बनाने की जगह नहीं है, बल्कि एक तरह का डिस्कवरी और आइडिया फीड भी है, जहां से यूजर को क्रिएटिव इंस्पिरेशन मिल सकती है। OpenAI का कहना है कि इस फीचर को इमेज जनरेशन को आसान और मजेदार बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।
परफॉर्मेंस में सुधार, पूरी तरह नया नहीं
कुल मिलाकर, यह अपडेट किसी बड़े बदलाव से ज्यादा मौजूदा सिस्टम का बेहतर वर्जन लगता है। OpenAI के अनुसार, नया ChatGPT Image मॉडल अब ज्यादा भरोसेमंद है, यूजर के निर्देशों को बेहतर तरीके से समझता है और कई आउटपुट में भी डिटेल्स को एक जैसा बनाए रखता है। AI यूज़र कम्युनिटी में लंबे समय से यह एक चर्चा का विषय रहा है।
ChatGPT Images बनाम Nano Banana
Nano Banana दरअसल Google के Gemini 2.5 Flash Image मॉडल का अनौपचारिक नाम है, जिसे तेज और आसान इमेज एडिटिंग के लिए जाना जाता है। Google इसे Gemini, Google Photos, Search और Messages जैसे प्लेटफॉर्म्स में पहले ही जोड़ चुका है।
दिलचस्प बात यह है कि GPT Image 1.5 ने लॉन्च के कुछ ही मिनटों में LMArena के Text-to-Image लीडरबोर्ड पर पहला स्थान हासिल कर लिया, जिससे Nano Banana Pro दूसरे नंबर पर खिसक गया, हालांकि रियल-वर्ल्ड इस्तेमाल में दोनों के नतीजे अभी मिले-जुले दिख रहे हैं। एक ही फोटो और एक जैसे प्रॉम्प्ट पर दोनों ने लगभग समान रिजल्ट दिए, हालांकि कुछ मामलों में Google का आउटपुट थोड़ा बेहतर नजर आया।
नया ChatGPT Images कैसे इस्तेमाल करें
OpenAI के मुताबिक, यह अपडेट धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है और ज्यादातर लोगों को यह तुरंत मिल जाना चाहिए। इसे आजमाने के लिए बस ChatGPT खोलें और नया Images टैब देखें। आप सीधे chatgpt.com/images पर जाकर भी इस टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, फ्री यूज़र्स के लिए इसमें सीमित एक्सेस होगा।
डेवलपर्स के लिए API में भी उपलब्ध
नया इमेज मॉडल OpenAI API के जरिए भी उपलब्ध है। यानी डेवलपर्स और अपने AI टूल्स बनाने वाले लोग इसे तुरंत इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं। इसकी कीमत और अन्य डिटेल्स OpenAI की आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती हैं।
