ChatGPT, Gemini और Grok की सेवाएं प्रभावित, भारत समेत दुनियाभर के हजारों यूजर्स परेशान

ChatGPT, Gemini and Grok Down: OpenAI का एआई चैटबॉट ChatGPT, Gemini और Grok की सेवाएं गुरुवार शाम को अचानक प्रभावित हो गईं जिसकी वजह से दुनियाभर में हजारों परेशान नजर आए।

ChatGPT, Gemini and Grok Down: OpenAI का एआई चैटबॉट ChatGPT, Gemini और Grok की सेवाएं गुरुवार शाम को अचानक प्रभावित हो गईं जिसकी वजह से भारत समेत दुनियाभर में हजारों यूजर्स इनका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ChatGPT, Gemini और Grow की सेवाओं को लेकर शिकायत की।

ChatGPT, Gemini

चैटजीपीटी की सेवाएं प्रभावित (प्रतीकात्मक तस्वीर साभार: iStock)

डाउनडिटेक्टर (Downdetector) के आंकड़ों के मुताबिक, कुछ ही समय में ChatGPT को लेकर शिकायतों की संख्या तेजी से इजाफा हुआ। ज्यादातर शिकायतें तो चैटजीपीटी के ठीक तरीके से काम नहीं करने से जुड़ी थीं, जबकि लगभग 8 फीसदी यूजर्स ने ऐप में परेशानी और 6 फीसदी ने वेब ब्राउजर के जरिए ChatGPT इस्तेमाल करने में दिक्कत की शिकायत की।

End of Feed