ChatGPT Down: भारत समेत कई देशों में चैटजीपीटी ठप, लाखों यूजर्स परेशान

ChatGPT Down: भारत समेत दुनिया के कई देशों में ChatGPT Down के डाउन होने की खबर है जिससे कई लोगों को परेशानी हो रही है। निजी काम से लेकर लोगों के ऑफिस तक का काम ठप पड़ा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार शिकायत कर रहे हैं।

दुनिया भर में लोकप्रिय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म चैटजीपीटी (ChatGPT) के अचानक डाउन होने से भारत, जापान और दक्षिण कोरिया सहित कई देशों में तकनीकी सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। इस तकनीकी खराबी के कारण लाखों यूजर्स को परेशानी हो रही है। रिपोर्टों के अनुसार, यह समस्या बीते कुछ घंटों से जारी है, जिससे पर्सनल और व्यावसायिक दोनों यूजर्स प्रभावित हैं।

ChatGPT Down

आधिकारिक स्टेटस पेज पर OpenAI ने की पुष्टि

आधिकारिक स्टेटस पेज पर OpenAI ने की पुष्टि

कंपनी के आधिकारिक स्टेटस पेज से जारी जानकारी में बताया गया है कि भारत, जापान और कोरिया जैसे एशियाई देशों में "ChatGPT conversion failures" और "Response API errors" की समस्या दर्ज की गई है। ओपनएआई (OpenAI) की ओर से दी गई अद्यतन जानकारी के अनुसार, इस तकनीकी व्यवधान का असर ChatGPT के अलावा APIs सेवाओं और अन्य सेवाओं पर भी पड़ा है।

End of Feed