पिछले कुछ समय में ChatGPT का इस्तेमाल हर एक प्रोफेश में तेजी से बढ़ा है। चाहे पर्सनल वर्क या फिर प्रोफेशनल हर जगह लोग चैटजीपीटी की मदद ले रहे हैं। जहं कुछ समय पहले तक इसकी पहचान सिर्फ एक चैटबॉट के तौर पर थी वहीं अब यह एक एआई असिस्टेंट के तौर पर काम कर रहा है। प्रोफेशनल वर्क में ChatGPT ने करोड़ों यूजर्स को बड़ी सहूलियत दी है।
चैटजीपीटी की मदद से आप अपने कठिन काम को बेहद आसान बना सकते हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)
चाहे बॉस को ईमेल लिखना हो या रिश्तों से जुड़ी सलाह चाहिए हो, यह टूल हर क्षेत्र में काम आ रहा है। हालांकि अभी भी अधिकांश लोग ऐसे जो सिर्फ इसकी मदद किसी तरह के टेक्स्ट लिखने में ही ले रहे हैं। आज हम आपको इस एआई टूल के 4 सबसे तगड़े हिडेन फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप चैटजीपीटी के इन फीचर्स को जान लेते हैं तो आपका एआई एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदल जाएगा और काम करने का एक नया तरीका भी मालूम हो जाएगा।
कैमरा से ChatGPT को दिखाएं असली दुनिया
ओपनएआई ने जब से ChatGPT को डिजाइन किया है तब से कंपनी इसमें नए नए फीचर्स जोड़ रही है। कंपनी ने अब इसमें एक कमाल का अपडेट जोड़ा है। ChatGPT अब कैमरा की मदद से यह समझ सकता है कि आपके आसपास क्या है। अब आप कैमरा से किसी भी प्रोडक्ट को दिखाकर चैटजीपीटी से उसके बारे में सभी तरह की जानकारी मांग सकते हैं।ChatGPT के साथ स्क्रीन शेयरिंग
ChatGPT में स्क्रीन शेयरिंग का भी फीचर मिलता है। ऐसी कंडीशन में आप स्क्रीन शेयर करके इस एआई टूल से रियल टाइम में हेल्प ले सकते हैं। इसके लिए आपको बस चैटजीपीटी ओपन करना है और थ्री डॉट्स पर क्लिक करके शेयर स्क्रीन के ऑप्शन पर जाना होगा।AI फोटो और वीडियो
अब आपको एआई की मदद से फोटो और वीडियो क्रिएट करने के लिए किसी और ऐप की मदद नहीं लेनी पड़ेगी। यह सभी काम ChatGPT आपके लिए झटपट कर देगा। आप चैटजीपीटी में बिल्ट इन टूल का इस्तेमाल करके इमेज जनरेट कर सकते हैं। अगर आपको कोई वीडियो बनाना है तो आप Sora इस्तेमाल कर सकते हैं।
