Gmail Email ID Change: मिनटों में बदलें अपनी पसंद की ईमेल आईडी, जानें पूरा प्रोसेस

Google ने इस फीचर को फिलहाल अमेरिका में यूजर्स के लिए रोलआउट करना शुरू किया है। इसका मतलब है कि भारत समेत अन्य देशों में रहने वाले यूजर्स को इस सुविधा के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है, हालांकि भारत में भी कुछ लोगों को यह फीचर मिल रहा है।

अगर आपने कई साल पहले ऐसी Gmail ID बना ली थी, जो अब आपको पसंद नहीं आती या प्रोफेशनल इस्तेमाल के लिए सही नहीं लगती, तो आपके लिए बड़ी खबर है। Google ने Gmail यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव किया है। कंपनी अब यूजर्स को अपनी Gmail ID में “@gmail.com” से पहले वाले हिस्से यानी Username को बदलने की सुविधा दे रही है। खास बात यह है कि Gmail ID बदलने के बाद भी आपके पुराने ईमेल और अकाउंट का डेटा सुरक्षित रहेगा।

Change Google Account email

पुरानी Gmail ID पर भी आएंगे ईमेल

20 साल बाद आया बड़ा बदलाव

Google के इस नए फीचर की मदद से यूजर्स अपनी पुरानी Gmail ID को अपनी जरूरत के हिसाब से बदल सकेंगे। Google की पैरेंट कंपनी Alphabet के CEO सुंदर पिचाई ने भी इस बदलाव की जानकारी साझा की है। उनका कहना है कि 2004 भले ही शानदार साल रहा हो, लेकिन जरूरी नहीं कि आपकी ईमेल ID भी उसी दौर में अटकी रहे। इस फीचर का मकसद उन यूजर्स को राहत देना है, जिन्होंने कई साल पहले कोई ऐसा Username चुन लिया था, जो अब उन्हें पसंद नहीं आता या उनकी मौजूदा पहचान और जरूरत के हिसाब से सही नहीं है।

End of Feed