Google Search 2023: इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुआ चंद्रयान-3, ChatGPT और भूपेंद्र जोगी भी रहे टॉप पर

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 11, 2023, 06:03 PM IST

Google Search 2023: गूगल ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा, "चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता ने समाचारों में सुर्खियां बटोरीं, साथ ही अंतरिक्ष से बाहर की आसमान छूती यात्रा ने स्थानीय और दुनिया भर में सर्चिंग को बढ़ावा दिया।"

Google Search 2023: गूगल ने सोमवार को इस साल भारत में गूगल सर्च पर लोगों द्वारा सबसे अधिक सर्च किए गए टॉपिक्स की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में चंद्रयान -3 और चैटजीपीटी टॉप पर हैं। बता दें कि भारत ने 14 जुलाई, 2023 को अपना तीसरा चंद्र अन्वेषण मिशन चंद्रयान-3 लॉन्च किया था। यह मिशन सफल हुआ था। अब चंद्रयान-3, गूगल पर साल 2023 में सबसे ज्यादा सर्च किया गया शब्द बन गया है। गूगल की लिस्ट में चैटजीपीटी, 'भूपेंद्र जोगी' मीम जैसे टॉपिक्स भी शामिल हैं।

गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया चंद्रयान-3

गूगल ने कहा कि 2023 में भारत में गूगल सर्च में चंद्रयान -3 और चैटजीपीटी को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। गूगल ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा, "चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता ने समाचारों में सुर्खियां बटोरीं, साथ ही अंतरिक्ष से बाहर की आसमान छूती यात्रा ने स्थानीय और दुनिया भर में सर्चिंग को बढ़ावा दिया।" जी20 प्रेसीडेंसी ने 'क्या है' सर्च क्वेरी का नेतृत्व किया, जिससे घटना के प्रति महत्वपूर्ण जिज्ञासा प्रदर्शित हुई।

End of Feed