खतरे में Microsoft विंडोज लैपटॉप और डेस्कटॉप यूजर्स, सरकार ने जारी की चेतावनी, तुरंत करें ये काम

Microsoft alert: Microsoft के अन्य यूजर्स भी खतरे में हैं। इसलिए, यदि आप माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस, एज्योर सर्विस और अन्य ऐप्स के साथ मैक या एंड्रॉइड डिवाइस का उपयोग करते हैं , तो आप भी समान रूप से जोखिम में हैं। साइबर हमलों से सिस्टम को सुरक्षित रखने के लिए, सरकारी एजेंसी ने सभी निजी और बिजनेस यूजर्स को जल्द से जल्द Microsoft के लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच इंस्टॉल करने की सलाह दी है।

अगर आप विंडोज लैपटॉप या डेस्कटॉप का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह खबर आपके डेटा की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है। भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) ने माइक्रोसॉफ्ट इकोसिस्टम का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए अलर्ट जारी किया है। एजेंसी का कहना है कि एक खतरनाक अपडेट यूजर्स के डेटा को नुकसान पहुंचा सकता है।

Microsoft alert

Microsoft alert

क्या है CERT-Inका अलर्ट

CERT-In ने हाल ही में इसके लिए अलर्ट जारी किया है। इस एडवाइजरी में कहा गया है कि कई कमजोरियां साइबर अपराधियों को Microsoft इकोसिस्टम टूल तक आसानी से एक्सेस ले सकता है और डेटा चोरी के साथ-साथ क्रैश भी कर सकता है। इससे भी ज्यादा खतरनाक बात यह है कि यह समस्या विंडोज लैपटॉप और पीसी को दुनियाभर में प्रभावित कर सकती है। यानी दुनियाभर विंडोज लैपटॉप और डेस्कटॉप खतरे में आ सकते हैं।

End of Feed