सरकारी एजेंसी का बड़ा अलर्ट, खतरे में है करोड़ों गूगल क्रोम यूजर्स का डेटा, तुरंत करें ये काम

एजेंसी की तरफ से इन खामियों को हाई रिस्क के तौर पर पहचाना गया है। इन कमियों के वजह से हैकर्स आसानी से रिमोटली आपके डिवाइस को कंप्रोमाइज कर सकते हैं और आपके पर्सनल डेटा पर सेंध लगा सकते हैं।

2026 की शुरुआत में देगा दस्तक देगा Nothing Phone 4a, फीचर्स और कीमत का हुआ खुलासाGoogle Chrome दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला ब्राउजर है। अगर आप भी अपने लैपटॉप, डेस्कटॉप में गूगल क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। इस समय गूगल क्रोम में कुछ बड़ी खामियों का पता चला है जिसका फायदा उठाकर हैकर्स आपके डिवाइस में आसानी से पहुंच बना सकते हैं। Google Chrome की इन कमियों को लेकर अब सरकारी एजेंसी CERT-In की तरफ से भी एक बड़ी चेतावनी जारी की गई है। आपको इसके बारे में जानना बेहद जरूरी है।

Chrome (2)

सरकारी एजेंसी ने क्रोम की खामियों को हाई रिस्क में पहचाना है।(फोटो क्रेडिट-iStock)

सरकारी एजेंसी CERT-In के मुताबिक गूगल क्रोम में CVE-2025-13223 और CVE-2025-13224 नाम की दो बड़ी खामियां पाई गई हैं। एजेंसी की तरफ से इन खामियों को हाई रिस्क के तौर पर पहचाना गया है। इन कमियों के वजह से हैकर्स आसानी से रिमोटली आपके डिवाइस को कंप्रोमाइज कर सकते हैं और आपके पर्सनल डेटा पर सेंध लगा सकते हैं। इसकी वजह से आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।

End of Feed