क्या आप अपने बच्चे का Instagram अकाउंट एक्सेस कर सकते हैं? मेटा ने दी अहम जानकारी

Instagram के मुताबिक, अतिरिक्त Supervision Features फिलहाल फ्लोरिडा, कनेक्टिकट, टेक्सास, प्यूर्टो रिको, इंडोनेशिया, यूरोपीय संघ, वियतनाम और ब्राजील जैसे क्षेत्रों में उपलब्ध हैं। इन क्षेत्रों में रहने वाले पात्र किशोरों के पैरेंट्स संबंधित स्थानीय कानूनों के तहत अतिरिक्त सुविधाएं सेट कर सकते हैं।

आज के समय में पैरेंट्स के लिए यह जानना जरूरी हो गया है कि उनके बच्चे सोशल मीडिया पर क्या कर रहे हैं। खासकर Instagram पर किशोर अकाउंट (Teen Accounts) को लेकर कई माता-पिता यह जानना चाहते हैं कि क्या वे अपने बच्चे के अकाउंट को सीधे एक्सेस कर सकते हैं। Instagram की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, पैरेंट्स किसी किशोर अकाउंट को सीधे एक्सेस नहीं कर सकते। हालांकि, कुछ देशों और क्षेत्रों में कानून के तहत उन्हें अतिरिक्त Supervision Features इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई है।

Instagram Teen Account

Supervision Feature से क्या कर सकते हैं पैरेंट्स?/Photo-AI

पैरेंट्स क्यों नहीं कर सकते सीधे अकाउंट एक्सेस?

Instagram के FAQ के मुताबिक, प्राइवेसी कानून आम तौर पर किसी ऐसे व्यक्ति को अकाउंट का अनधिकृत एक्सेस देने से रोकते हैं, जो उस अकाउंट का मालिक नहीं है। प्लेटफॉर्म के अनुसार, 13 साल या उससे अधिक उम्र के यूजर्स को अकाउंट का अधिकृत धारक माना जाता है। इसलिए पैरेंट्स अपने बच्चे के Instagram अकाउंट में सीधे लॉग-इन करके उसकी चैट या अन्य निजी जानकारी नहीं देख सकते। हालांकि, Instagram कुछ क्षेत्रों में पैरेंट्स को अतिरिक्त निगरानी सुविधाएं देता है। इनके जरिए वे अपने Teen Account की कुछ सेटिंग्स और सुरक्षा से जुड़े विकल्पों पर नजर रख सकते हैं।

End of Feed