सरकार का बड़ा फैसला, फोन में दिखेगा कॉलर का असली नाम, Jio-Airtel-Vi यूजर्स को मिलेगी राहत

फ्रॉड कॉल्स (Fraud Calles) और स्पैम मैसेज (Spam Messages) से मोबाइल यूजर्स को राहत देने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार अब ऐसी टेक्नोलॉजी लाने जा रही है जिससे फोन पर अननोन कॉल्स आने पर कॉलर का असली नाम भी दिखाई देगा। टेलिकॉम कंपनियां जल्द ही इस फीचर को शुरू करने वाली हैं।

Caller Name in Display feature: मोबाइल पर आने वाली अननोन नंबर की काल्स कई बार बहुत ज्यादा परेशान करती हैं। देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स को इस परेशानी से राहत देने के लिए सरकारी की तरफ से एक बड़ा फैसला लिया गया है। केंद्र सरकार अब ऐसी टेक्नोलॉजी लाने जा रही है जिससे फोन पर वाली अननोन नंबर्स के साथ कॉलर का असली नाम भी दिखाई डिस्प्ले पर दिखाई देगा। सरकार के इस फैसले से फोन पर आनी वाली Fraud Calls और Spam Messages से बड़ी राहत मिलेगी।

Unknown Calls TRAI Rule

करोड़ों मोबाइल यूजर्स को फ्रॉड कॉल्स से जल्द मिलेगी बड़ी राहत। (फोटो क्रेडिट-iStock)

आपको बता दें कि टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने फ्रॉड और स्पैम कॉल पर लगाम लगाने के लिए CNAP (Caller Name Presentation) की सिफारिश की थी। सरकार की तरफ से अप्रैल के महीने में इसके ट्रायल के निर्देश दिए गए थे। अब निजी टेलिकॉम कंपनियां CNAP सर्विस को लॉगू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस नई सर्विस से Jio, Airtel और Vi के करोड़ों यूजर्स को बड़ा फायदा मिलने वाला है।

End of Feed