BSNL ने आखिरकार कर दिया बड़ा ऐलान, इस दिन से पूरे देश में शुरू होने जा रही है 4G सर्विस

हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी के मामले में बीएसएनएल, निजी कंपनियों जियो, एयरटेल और वीआई से काफी पीछ रह गई है। लेकिन अब कंपनी अपने देशभर के यूजर्स को 4G सर्विस की सुविधा देने जा रही है। कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है।

Bsnl 4g launch date confirmed:: सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए लगातार अपने नेटवर्क को बेहतर बनाने में लगी हुई है। सरकारी कंपनी ने देशभर के अलग अलग शहरों में करीब 1 लाख 4G टॉवर्स को लगाने का लक्ष्य रखा है जो लगभग-लगभग पूरा हो चुका है। अगर आप BSNL की 4G सर्विस शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। लंबे इंतजार के बाद कंपनी पूरे देश में अपनी हाई स्पीड कनेक्टिविटी वाली 4G सर्विस को शुरू करने जा रही है। इससे देशभर में मौजूद कंपनी करोड़ों ग्राहकों को बड़ी सहूलियत मिलने वाली है।

BSNL 4G

बीएसएनएल ने करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए किया बड़ा ऐलान।

आपको बता दें कि हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी के मामले में बीएसएनएल, निजी कंपनियों जियो, एयरटेल और वीआई से काफी पीछ रह गई है। लेकिन अब कंपनी अपने देशभर के यूजर्स को 4G सर्विस की सुविधा देने जा रही है। 4G कनेक्टिविटी मिलने के बाद उन यूजर्स को भी राहत मिलने वाली है जो अपना नंबर पोर्ट करने की प्लानिंग कर रहे थे।

End of Feed