BSNL 5G सर्विस इन दो शहरों में होने जा रही है शुरू, Jio-Aitel की बढ़ेगी टेंशन

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 20, 2025, 01:10 PM IST

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपनी तरफ ग्राहकों को लाने के लिए तेजी से नेटवर्क अपग्रेडेशन का काम कर रही है। BSNL ने अब 5G की दुनिया में भी कदम रख दिया है और कंपनी जल्द ही भारत के दो बड़े शहरों में 5G सर्विस को लॉन्च करने की योजना बना रही है।

BSNL 5G Launch: टेलीकॉम सेक्टर की सरकारी कंपनी बीएसएनएल ग्राहकों को लुभाने के लिए लगातार अपने नेटवर्क को अपग्रेड कर रही है। एक तरफ कंपनी तेजी से अपने टॉवर्स के इंस्टालेशन का काम पूरा कर रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ वह नेटवर्क को 4G से 5G में कनवर्ट करने का काम भी कर रही है। सरकारी कंपनी जल्द ही भारत के अलग-अलग शहरों में 5G सर्विस को लॉन्च कर सकती है।

BSNL 5G

सरकारी टेलीकॉम कंपनी जल्दी ही लॉन्च करेगी 5G सर्विस।

सरकारी टेलीकॉम कंपनी जल्द ही दिल्ली और मुंबई शहर में 5G सर्विस शुरू कर सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो सरकारी कंपनी के 5G नेटवर्क के लिए भारत में तैयार सभी इक्विपमेंट टेस्टिंग फेज में पूरी तरह से ठीक से काम कर रहे हैं। इन सभी इक्विपमेंट्स को जल्द ही कॉमर्शियल तौर पर डिप्लॉय किया जाएगा। दूरसंचार के एक अधिकारी के मुताबिक कंपनी दिसंबर 2025 तक दोनों ही दोनों ही शहरों में 5G सर्विस को लॉन्च कर सकती है।

End of Feed