धमाकेदार प्लान: 1198 रुपये में 1 साल की वैलिडिटी, हर महीने 3GB डेटा, कॉल्स और SMS भी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 03:47 PM IST

BSNL ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 2 बेहतरीन प्रीपेड प्लान्स को पेश किया है। आइए जानते हैं इनके बारे में।

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने फेस्टिवल सीजन में अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नए टैरिफ ऑफर्स को पेश किया है। ये नए प्लान्स देशभर के सभी प्रीपेड ग्राहकों के लिए लागू होंगे और इनमें बेनिफिट्स भी अलग-अलग मिलेंगे। BSNL ने Diwali Offer 2022 के तहत 1198 रुपये और 439 रुपये वाले दो टैरिफ प्लान्स को पेश किया है। आइए जानते हैं डिटेल।

BSNL ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 2 बेहतरीन प्रीपेड प्लान्स को पेश किया है

BSNL ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 2 बेहतरीन प्रीपेड प्लान्स को पेश किया है (Photo-UnSplash)

BSNL का 1198 रुपये वाला प्लान

BSNL का 1198 रुपये का धमाकेदार दिवाली ऑफर उन प्रीपेड ग्राहकों के लिए बढ़िया है जो बेसिक बेनिफिट्स के साथ लॉन्ग-टर्म प्लान चाहते हैं। यूजर्स को इसमें 365 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इस दौरान ग्राहकों को हर महीने 3GB डेटा, 300 मिनट कॉलिंग और 30SMS मिलेंगे। ये बेनिफिट्स महीने के अंत में एक्सपायर हो जाएंगे और आगे वाले महीने में फॉर्वर्ड नहीं होंगे।

End of Feed