boAt Airdopes Pro Clip भारत में लॉन्च, कम कीमत में मिलेगा Open-Ear डिजाइन और शानदार ऑडियो

यदि आप भी किसी शानदार डिजाइन वाले ईयरबड्स की तलाश में हैं जिसकी कीमत भी कम हो तो आपके लिए boAt Airdopes Pro Clip लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ओपन एयर डिजाइन है।

भारत की जानी-मानी ऑडियो और स्मार्ट वियरेबल कंपनी boAt ने नया वायरलेस ईयरबड्स boAt Airdopes ProClip भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे खासतौर पर भारतीय यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पेश किया है। यह नए ओपन-ईयर ईयरबड्स उन लोगों के लिए डिजाइन किए गए हैं जो लंबे समय तक आराम से म्यूजिक सुनना चाहते हैं, लेकिन आसपास की आवाजों से पूरी तरह कटना नहीं चाहते।

boAt Airdopes Pro Clip

boAt Airdopes Pro Clip भारत में लॉन्च, कम कीमत में मिलेगा Open-Ear डिजाइन और शानदार ऑडियो

भारत में बनी है Airdopes ProClip

boAt Airdopes ProClip का निर्माण भारत में किया गया है। इसे नोएडा के Califonix में बनाया गया है, जो boAt और Dixon Technologies का जॉइंट वेंचर है। कंपनी का कहना है कि ओपन-ईयर ईयरबड्स दुनियाभर में अपनी हल्की डिजाइन और आरामदायक फिट के कारण लोकप्रिय हैं, लेकिन भारत में इनकी कीमत और ज्यादा साउंड लीकेज जैसी समस्याओं के कारण इनका इस्तेमाल सीमित रहा है।

End of Feed