BSNL ने Jio-Airtel की बढ़ाई टेंशन, सिर्फ 151 रुपये में मिलेंगे 25 से ज्यादा OTT ऐप्स और 300+ लाइव चैनल्स की सुविधा

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने एक बड़ा धमाका कर दिया है। बीएसएनएल ने ओटीटी लवर्स और टीवी चैनल्स देखने को वाले यूजर्स के लिए एक धमाकेदार प्लान पेश कर दिया है। BSNL के नए प्लान से जियो-एयरटेल की टेंशन बढ़ने वाली है।

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल हमेशा से ही लोगों को सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लान्स मुहैया कराती रही है। भले ही निजी कंपनियों ने रिचार्ज प्लान्स के दाम बढ़ा दिए हों लेकिन BSNL आज भी सालों पुरानी कीमत पर ही रिचार्ज प्लान्स ऑफर कर रहा है। अब BSNL ने एक ऐसा ऑफर पेश किया है जिसने जियो, एयरटेल और वीआई की टेंशन काफी ज्यादा बढ़ा दी है।

BSNL iStock

बीएसएनएल ने करोड़ों यूजर्स के लिए पेश किया नया धांसू प्लान।(फोटो क्रेडिट-iStock)

जुलाई 2024 में जियो, एयरटेल और वीआई की तरफ से रिचार्ज प्लान्स महंगे किए जाने के बाद लाखों की संख्या में मोबाइल यूजर्स BSNL की तरफ शिफ्ट हो गए थे। सस्ते रिचार्ज प्लान्स के लिए बीएसएनएल सालों से मोबाइल यूजर्स की फेवरेट कंपनी रही है। ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए BSNL ने तेजी से अपने ऑप को अपग्रेड किया है। कंपनी अपने यूजर्स के लिए अब ऐसे प्लान्स भी ऑफर कर रही है जिसमें OTT Apps और TV Channels की सुविधा दी जा रही है।

End of Feed