BHIM Payments App ने अपने यूजर्स के लिए एक नया AI फीचर MyUPI लॉन्च किया है। यह एक conversational AI assistant है, जिसकी मदद से यूजर्स UPI से जुड़े सवाल पूछने, ट्रांजैक्शन की जानकारी लेने, शिकायत दर्ज करने और UPI mandates को मैनेज करने जैसे काम आसानी से कर सकेंगे।
भीम यूपीआई ऐप में आया नया फीचर। (फोटो क्रेडिट-Digit)
इस फीचर की जानकारी NPCI BHIM Services Limited (NBSL) ने एक प्रेस रिलीज के जरिए दी। NBSL, National Payments Corporation of India (NPCI) की पूरी तरह से owned subsidiary कंपनी है। अगर आप भीम यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपको कई सारे काम में बड़ी सहूलियत देने वाला है।
BHIM App में कहां मिलेगा MyUPI?
MyUPI को NPCI ने Global Fintech Fest 2026 में पेश किया था। अब यह फीचर BHIM App में 24 घंटे उपलब्ध रहेगा। यूजर्स इसे ऐप के ‘Quick Actions’ सेक्शन में जाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।इसकी खास बात यह है कि यूजर्स को UPI से जुड़ी अपनी जरूरत बताने के लिए लंबा फॉर्म भरने या अलग-अलग सपोर्ट चैनल पर जाने की जरूरत नहीं होगी। वे सामान्य बोलचाल की भाषा में अपना सवाल पूछ सकते हैं और MyUPI उसी के आधार पर मदद करेगा।
पांच भाषाओं में मिलेगा सपोर्ट
MyUPI फिलहाल पांच भाषाओं में काम करता है। इनमें English, Hindi, Telugu, Bengali और Tamil शामिल हैं। कंपनी आने वाले समय में इसमें और ज्यादा भारतीय भाषाएं जोड़ने की योजना बना रही है। इस AI assistant के जरिए यूजर्स को ट्रांजैक्शन से जुड़ी जानकारी, शिकायतों में मदद, UPI mandate मैनेज करने और संभावित फ्रॉड से बचने के लिए जरूरी जानकारी एक ही जगह मिल सकेगी।UPI PIN की जरूरत बनी रहेगी
MyUPI को इस्तेमाल करते समय सुरक्षा का भी ध्यान रखा गया है। किसी ऐसे पेमेंट से जुड़े काम के लिए जहां authentication जरूरी है, वहां यूजर को अपना UPI PIN डालना ही होगा।यानी MyUPI बातचीत के जरिए मदद करने और जरूरी जानकारी देने का काम करेगा, लेकिन UPI PIN से होने वाली authentication प्रक्रिया को खत्म नहीं किया गया है।
