Bhai Dooj 2022 WhatsApp Video Status Download: भारत में इस साल भाई दूज का पर्व आज यानी 26 अक्टूबर 2022 को मनाया जा रहा है। ये त्योहार भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक है। भाई आज के दिन बहन के घर जाते हैं और बहनें भाई को तिलक लगाती हैं। आजकल सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल लोग खूब करते हैं। ऐसे में त्योहारों के मौके पर लोग वीडियो स्टेटस भी लगाते हैं।
Bhai Dooj 2022
ऐसे में अगर आप भी WhatsApp, Instagram या फेसबुक जैसे किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं और भाई दूज के मौके पर वीडियो स्टेटस में लगाना चाहते हैं। तो इसे डाउनलोड करने का तरीका हम आपको यहां बताने जा रहे हैं।
ऐसे डाउनलोड करें वीडियो:
- इसके लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा।
- फिर यहां टॉप सर्च बार से Bhai Dooj Video Status या Festival Video Status लिखकर सर्च करना होगा।
- फिर सर्च रिजल्ट में आए ऐप्स में से एक दो को डाउनलोड कर इंस्टॉल करना होगा।
- इसके बाद जिस ऐप के वीडियो पसंद आए उसे डाउनलोड कर गैलरी में सेव कर लें।
- ध्यान रहे कि ऐसे ऐप्स काफी ads के साथ आते हैं। ऐसे में सावधानी के साथ क्लिक करें।
YouTube पर करें सर्च:
YouTube पर जाएं और सर्च में Bhai Dooj WhatsApp Status लिखकर सर्च करें। इसके बाद सर्च रिजल्ट में सामने आए वीडियोज को देखें। फिर जो वीडियो पसंद आए उसका लिंक कॉपी कर लें और SSyoutube जैसे किसी फ्री यूट्यूब डाउनलोडर पर जाकर पेस्ट कर दें और आगे की प्रक्रिया अपनाकर वीडियो को डाउनलोड कर लें।
