भारत में BGMI की धमाकेदार वापसी, अब टाइम लिमिट के साथ खेल पाएंगे गेम

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 29, 2023, 10:09 PM IST

Krafton ने 27 मई को Playstore पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराने के दो दिन बाद आखिरकार भारत में BGMI गेम शुरू कर दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत में फिर शुरू हुआ बीजीएमआई
  • डाउनलोड 2 दिन पहले ही उपलब्ध
  • आज से गेम खेल पा रहे सभी गेमर्स

BGMI Unban: बीजीएमआई को करीब 1 साल पहले भारत में बैन कर दिया गया था जिसने अब धमाकेदार वापसी कर ली है। क्राफ्टन ने 27 मई को ही ये गेम प्लेस्टोर पर पेश कर दिया था जिसके डाउनलोड हो जाने गेम के 29 मई से खेल पाने का मैसेज यूजर्स को मिला था। दो दिन का इंतजार अब खत्म हो गया है और अब लोग बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया यानी बीजीएमआई खेल सकते हैं। गूगल प्लेस्टोर के साथ ऐप्पल ऐप स्टोर पर भी ये गेम उपलब्ध है। 29 मई को भी शाम करीब 6 बजे से प्लेयर्स से गेम खेल पा रहे हैं।

BGMI Unban In India

गूगल प्लेस्टोर के साथ ऐप्पल ऐप स्टोर पर भी ये गेम उपलब्ध है।

End of Feed