ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग सोसाइटी (इंडिया) द्वारा 30वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी- BES EXPO 2026 का आयोजन 29 से 31 जनवरी 2026 तक आईटीपीओ, हॉल नंबर 12A, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में किया जाएगा। इस वर्ष का मुख्य विषय है “ब्रॉडकास्ट इंटेलिजेंस इनोवेशन: मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड”। इस अवसर पर 29 जनवरी 2026 को AI इम्पैक्ट समिट 2026 के लिए एक प्री-समिट कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें मीडिया और प्रसारण पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रभाव पर चर्चा होगी।
India AI Impact Summit 2026
उद्घाटन सत्र में दिग्गजों की भागीदारी
सम्मेलन का उद्घाटन सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे। उद्घाटन सत्र में प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी (IAS), सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू (IAS) सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और मीडिया जगत के प्रमुख नेता शामिल होंगे। इस दौरान मीडिया जगत से जुड़े नामी लोग भाषण देंगे।
AI इम्पैक्ट समिट 2026: मीडिया का भविष्य
AI प्री-समिट कार्यक्रम का उद्घाटन भाषण इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन (IAS) देंगे। इस सत्र में यह बताया जाएगा कि किस तरह AI तकनीकें कंटेंट निर्माण, न्यूजरूम, प्रसारण, दर्शक जुड़ाव और मीडिया प्रबंधन को तेजी से बदल रही हैं।
तीन दिन, 14 सत्र और भविष्य की तैयारी
तीन दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में 14 विशेष सत्रों का आयोजन होगा, जिनमें प्रमुख विषय होंगे:
- AI आधारित न्यूजरूम और मीडिया वर्कफ्लो
- डिजिटल रेडियो और भविष्य की प्रसारण व्यवस्था
- डायरेक्ट-टू-मोबाइल (D2M) तकनीक
- ड्रोन और रोबोटिक्स से कंटेंट प्रोडक्शन
- क्लाउड और वर्चुअल ब्रॉडकास्ट तकनीक
- मल्टी-प्लेटफॉर्म मीडिया में कमाई के नए मॉडल
- आपदा और युद्ध के समय जिम्मेदार पत्रकारिता
- मीडिया पेशेवरों के लिए नई तकनीकी स्किल्स
- मेक इन इंडिया: दुनिया के लिए प्रसारण तकनीक
प्रदर्शनी और नवाचार का मंच
BES EXPO 2026 में एक बड़ी प्रदर्शनी भी होगी, जिसमें भारत और दुनिया भर की आधुनिक प्रसारण तकनीकों, उपकरणों और समाधानों को प्रदर्शित किया जाएगा। यह आयोजन भारत को वैश्विक प्रसारण तकनीक केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
