13 दिसंबर की रात आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, जो देखेगा देखता ही रह जाएगा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 12, 2022, 02:19 PM IST

बेंगलुरु के लोग आसमान में दिखने वाले अद्भुत नजारे के गवाह बनने वाले हैं. 13 दिसंबर की रात 2-3 बजे तक आसमान में मीटिओर शावर यानी उल्का वर्षा देखने को मिलेगी जो मल्टी कलर होगी और साफतौर पर देखी जाएगी.

KEY HIGHLIGHTS
  • आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा
  • 100 से ज्यादा मीटिओर दिखाई देंगे
  • बेंगलुरु के लोग बनेंगे इसके गवाह

Multi Colour Meteor Shower In Bengaluru: बेंगलुरु की जनता 13 दिसंबर की रात से लेकर 14 दिसंबर तड़के सुबह तक आसमान में अनोखा नजारा देखने वाली है. इस दौरान धरती से आसमान में होने वाले मीटिओर शावर यानी उल्का वर्षा देखने को मिलेगी, ये बहुत उजली होगी और संभवतः साफ तौर पर दिखाई देगी. बता दें कि रात 2-3 बजे की बीच बेंगलुरु में रहने वाले लोग खुली आंखों से इस नजारे को देख सकेंगे. इस दौरान कुल 100 से भी ज्यादा उल्का धरती पर गिरने वाले हैं, हालांकि इन सभी के दिखने की संभावना बहुत कम है.

Meteor Shower Bengaluru

कुल 100 से भी ज्यादा उल्का धरती पर गिरने वाले हैं

कब दिखता है ऐसा नजारा

उल्का वर्षा जिसे अंग्रेजी में मीटिओर शावर कहा जाता है, तब दिखाई देता है जब धरती अंतरिक्ष की धूल भरी सतह या उल्का पिंडों के नजदीक से गुजरती है. अंतरिक्ष की ये धूल धरती के वातावरण में घुसती है और मीटिओर शावर का रूप ले लेती है. इस पूरे टर्म का नाम 3200 फेथॉन है जिसके बारे में कहा जाता है कि ये किसी छोटे तारे या धूमकेतु के अवशेष होते हैं. चंद्रमा का प्रकाश इन मीटिओर शावर के दिखाई देने पर बड़ा प्रभाव डाल सकता है, कहने का मतलब अगर रात में चांद ज्यादा तेज चमक रहा हो तो मीटिओर शावर का नजारा हल्का हो जाता है.

End of Feed