4K रिजॉल्यूशन और 2TB SSD स्टोरेज के साथ भारत में लॉन्च हुआ यह लैपटॉप

Asus ProArt P16 के साथ AMD Ryzen AI 9 HX 370 प्रोसेसर के साथ Nvidia GeForce RTX 5090 GPU दिया गया है। इसके अलावा इस लैपटॉप में 64GB रैम के साथ 2TB तक SSD स्टोरेज भी दी गई है।

आसुस ने भारतीय बाजार में अपने नए लैपटॉप Asus ProArt P16 को लॉन्च कर दिया है। Asus ProArt P16 की बिक्री कंपनी की साइट और रिटेल स्टोर से हो रही है। Asus ProArt P16 को नैनो ब्लैक कलर में पेश किया गया है। Asus ProArt P16 के साथ AMD Ryzen AI 9 HX 370 प्रोसेसर के साथ Nvidia GeForce RTX 5090 GPU दिया गया है। इसके अलावा इस लैपटॉप में 64GB रैम के साथ 2TB तक SSD स्टोरेज भी दी गई है।

Asus ProArt P16

Asus ProArt P16/Photo-ASUS

Asus ProArt P16 की कीमत

Asus ProArt P16 की भारत में शुरुआती कीमत 3,59,990 रुपये है जो कि बेस GPU वेरियंट की है। वहीं एक अन्य मॉडल कंपनी की साइट पर 5,03,990 रुपये की एमआरपी के साथ लिस्ट किया गया है, हालांकि इसे 4,19,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। कंपनी की साइट के अलावा Asus ProArt P16 को अमेजन से भी खरीदा जा सकता है।

End of Feed