Asus की नई लैपटॉप सीरीज भारत में लॉन्च, वजन सिर्फ 990 ग्राम, जानें कीमत और फीचर्स

Asus ने भारत में ExpertBook Ultra, P3 और P5 सीरीज लॉन्च की। जानें कीमत, फीचर्स, AI सपोर्ट और शानदार स्पेसिफिकेशन की पूरी डिटेल।

Asus ने भारत में अपने बिजनेस सेगमेंट को मजबूत करते हुए ExpertBook Ultra के साथ ExpertBook P3 और P5 सीरीज लॉन्च की है। ये नए लैपटॉप खासतौर पर प्रोफेशनल्स और एंटरप्राइज यूजर्स के लिए डिजाइन किए गए हैं, जिनमें AI-पावर्ड Copilot+ फीचर्स, हल्का डिजाइन और लंबी बैटरी लाइफ शामिल है।

Asus ExpertBook Ultra

Asus ने भारत में ExpertBook Ultra, P3 और P5 सीरीज लॉन्च की।

कीमत और उपलब्धता

भारत में ExpertBook Ultra की शुरुआती कीमत 2,39,990 रुपये रखी गई है। वहीं ExpertBook P3 सीरीज 94,990 रुपये से शुरू होती है और P5 सीरीज की शुरुआती कीमत 2,14,990 रुपये है। ये सभी मॉडल Flipkart पर उपलब्ध हैं। ExpertBook Ultra के लिए 29 अप्रैल तक प्री-ऑर्डर ऑफर भी दिया जा रहा है, जिसमें 5 साल की वारंटी, 20,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI जैसे फायदे शामिल हैं।

End of Feed