एप्पल का आगामी आईओएस 18 सॉफ्टवेयर अपडेट, जिसकी घोषणा जून में कंपनी के वार्षिक इवेंट में होने की उम्मीद है, कंपनी के इतिहास में "सबसे बड़ा" अपडेट हो सकता है। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने एक रिपोर्ट में ये बात कही है।
Apple iOS 18
जून में ऐप्पल का डेवलपर्स समिट
गुरमन ने अपने नवीनतम पावर ऑन न्यूजलेटर में लिखा, "मुझे बताया गया है कि नए ऑपरेटिंग सिस्टम को कंपनी के इतिहास में सबसे बड़े आईओएस अपडेट में से एक के रूप में देखा जा रह है - अगर सबसे बड़ा नहीं तो।" उन्होंने कहा, "जून में ऐप्पल का डेवलपर्स समिट काफी रोमांचक होना चाहिए।"
हालांकि, लेटेस्ट रिपोर्ट में कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन गुरमन ने पहले बताया था कि एप्पल सिरी का एक नया वर्जन जारी करने का इरादा रखता है जो एक नई एआई सिस्टम का उपयोग करता है।
आईओएस 18 के फीचर्स
टेक दिग्गज द्वारा नई फीचर्स को जारी करने की भी उम्मीद है जो सिरी और मैसेज ऐप के वाक्यों और फील्ड प्रश्नों को खुद ही पूरा करने की क्षमता को बढ़ावा देगी। आईओएस 18 अपडेट में संभवतः आरसीएस क्षमता हो सकती है। एप्पल ने पिछले साल नवंबर में घोषणा की थी कि उसे 2024 में आईओएस में आरसीएस सपोर्ट जोड़ने की उम्मीद है।
iPhone 16
उम्मीद है कि Apple सितंबर 2024 में iPhone 16 सीरीज लॉन्च करेगा। Apple आमतौर पर हर साल नए iPhone मॉडल जारी करता है, जो सितंबर महीने में पेश किए जाते हैं। इस 2023 में कंपनी ने सितंबर में ही आईफोन 15 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज के तहत आईफोन 15, आईफोन 15 प्लस और आईफोन 15 प्रो मैक्स लॉन्च किए गए थे।
