Apple ला रहा है 200MP कैमरे वाला iPhone, Samsung-Vivo की बादशाहत होगी खत्म

Apple इस समय एक बड़ी तैयारी में लगा हुआ है। कंपनी आने वाले कुछ समय में आईफोन्स में एक बड़ा बदलाव कर सकती है। आईफोन लवर्स को जल्द ही आईफोन्स में 200 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है।

स्मार्टफोन की इंडस्ट्री में जब भी प्रीमियम फोन्स का जिक्र होता है तो सबसे पहले पायदान पर Apple का नाम लिया जाता है। Apple अपने स्मार्टफोन्स पर नए-नए इनोवेश के लिए जाना जाता है। हालांकि पिछले कुछ सालों के लॉन्च इवेंट को देखा जाए तो कंपनी ने अपने आईफोन्स में बहुत बड़े बदलाव नहीं किए हैं। हालांकि अब कंपनी जल्द ही अपने अपकमिंग आईफोन्स में कुछ बड़े अपग्रेड्स कर सकती है। Apple को लेकर कुछ ऐसी लीक्स सामने आई है जिसमें पता चलता है कि कंपनी इस समय 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा सेंसर की टेस्टिंग कर रही है। इस लीक के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि अपकमिंग आईफोन्स में 200 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है।

Apple iPhone

एप्पल जल्द ही आईफोन के कैमरा सेंसर में बड़ा बदलाव कर सकता है।(फोटो क्रेडिट-Digit)

टिप्स्टर Digital Chat Station की तरफ से चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo के हवाले से जानकारी दी कि Apple इस समय 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस की टेस्टिंग कर रही है। हालांकि अभी इस बारे में जानकारी नहीं मिली है कि इस कैमरा सेंसर का इस्तेमाल किस आईफोन में किया जाएगा। 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर आने के साथ इस सेगमेंट में Samsung, Vivo जैसी कंपनियों को बड़ा झटका लगेगा।

End of Feed