200 मेगापिक्सल कैमरे वाले आईफोन पर काम कर रहा ऐप्पल

यह पहली बार नहीं है जब Apple के 200MP कैमरे को लेकर चर्चा हुई हो। इससे पहले भी मई 2025 में ऐसी खबरें आई थीं कि कंपनी भविष्य के iPhone में हाई-रिजोल्यूशन कैमरा ला सकती है।

Apple आने वाले समय में अपने iPhone कैमरा में बड़ा अपग्रेड करने की तैयारी कर सकती है। हाल ही में सामने आई लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी हाई-रिजोल्यूशन कैमरा सेंसर की टेस्टिंग कर रही है। इससे यह साफ हो गया कि Apple अब ज्यादा मेगापिक्सल वाले कैमरे की ओर कदम बढ़ा सकती है, जबकि अब तक कंपनी इस ट्रेंड से दूरी बनाए हुए थी।

iPhone 16

200 मेगापिक्सल कैमरे वाले आईफोन पर काम कर रहा ऐप्पल

200 मेगापिक्सल कैमरा पर चल रही टेस्टिंग

टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार Apple 200-मेगापिक्सल का 1/1.12-इंच सेंसर टेस्ट कर रही है। माना जा रहा है कि यह सेंसर भविष्य के iPhone मॉडल में देखने को मिल सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यह Apple की कैमरा रणनीति में एक बड़ा बदलाव होगा।

End of Feed