12 साल का इंतजार खत्म: Apple Pay भारत में हुआ लॉन्च, iPhone से ऐसे करें Tap-to-Pay

Apple Pay भारत में 12 साल बाद लॉन्च हो गया है। Axis Bank के साथ शुरू हुई इस सर्विस से iPhone, Apple Watch और iPad यूजर्स NFC के जरिए Tap-to-Pay कर सकेंगे।

Apple ने आखिरकार भारत में अपनी डिजिटल पेमेंट सर्विस Apple Pay लॉन्च कर दी है। अमेरिका में सितंबर 2014 में लॉन्च होने के करीब 12 साल बाद अब भारतीय यूजर्स भी iPhone, Apple Watch और iPad से कॉन्टैक्टलेस पेमेंट कर सकेंगे। कंपनी ने भारत में Apple Pay के लिए Axis Bank को अपना पहला बैंकिंग पार्टनर बनाया है। शुरुआत में Axis Bank द्वारा जारी Visa और Mastercard क्रेडिट कार्ड को ही Apple Pay में जोड़ा जा सकेगा।

Apple Pay Introduced in India

iPhone से बिना कार्ड निकाले कर सकेंगे पेमेंट/Photo- Apple

iPhone से बिना कार्ड निकाले कर सकेंगे पेमेंट

Apple Pay के जरिए यूजर्स फिजिकल कार्ड साथ रखे बिना NFC-enabled PoS मशीन पर अपने Apple डिवाइस को टैप करके भुगतान कर सकेंगे। इसके अलावा ऑनलाइन मर्चेंट और ऐप्स में भी Apple Pay से पेमेंट किया जा सकेगा। इसके लिए जिस PoS मशीन पर भुगतान किया जा रहा है, उसमें NFC सपोर्ट होना जरूरी है। Apple के मुताबिक, पेमेंट के समय यूजर को अलग से PIN या OTP डालने की जरूरत नहीं होगी। डिवाइस को PoS मशीन के पास टैप करने के बाद भुगतान की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

End of Feed