iPhone 17 सीरीज का जबरदस्त क्रेज, Apple भारत में कर सकता है इस लेटेस्ट आईफोन सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग: रिपोर्ट

एप्प्ल, फॉक्सकॉन और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के माध्यम से तमिलनाडु और कर्नाटक में प्रोडक्शन शिफ्ट कर बेसिक कस्टम ड्यूटी से बच जाता है। अगर कंपनी ऐसा नहीं करे तो उसे फुली एसेंबल डिवाइस पर इंपोर्ट ड्यूटी देना पड़ेगा।

टेक जायंट एप्पल की तरफ से हाल ही में आईफोन 17 सीरीज को लॉन्च किया गया है। दुनियाभर में नई आईफोन सीरीज का जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। कपंनी जल्द ही iPhone 17 सीरीज की सेल शुरू करेगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि टेक कंपनी एप्पल आईफोन 17 रेंज को भारत में मैन्युफैक्चर करेगी, कंपनी के इस कदम से सप्लाई चेन में वृद्धि होगी, टैक्स लीकेज घटेगा और साथ ही देश की प्रीमियम डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थिति मजबूत होगी।

iPhone 17 Pro (4)

एप्पल ने हाल ही में दुनियाभर में अपनी नई आईफोन सीरीज को लॉन्च किया है। (फोटो क्रेडिट-X)

इंपोर्ट ड्यूटी पर होगी बचत

ग्रांट थॉर्नटन भारत के अनुसार, एप्पल के विस्तारित फुटप्रिंट से समर्थित मेक इन इंडिया पहल से निर्यात को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। साथ ही, हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग पावरहाउस के रूप में भारत की विश्वसनीयता बढ़ने की उम्मीद है। एप्प्ल, फॉक्सकॉन और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के माध्यम से तमिलनाडु और कर्नाटक में प्रोडक्शन शिफ्ट कर बेसिक कस्टम ड्यूटी से बच जाता है। अगर कंपनी ऐसा नहीं करे तो उसे फुली एसेंबल डिवाइस पर इंपोर्ट ड्यूटी देना पड़ेगा।

End of Feed