iPhone 17 Pro Max से लेकर Nothing Phone 3 तक, 2025 में लॉन्च होंगे ये धांसू स्मार्टफोन, देखें लिस्ट

Upcoming Smartphone in 2025: 2025 फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के लिए बेहद खास साल साबित हो रहा है। हर ब्रांड कुछ नया, पावरफुल और इनोवेटिव लाने की होड़ में है। अब देखना यह होगा कि इन सभी में से किस फोन को लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं और कौन बनेगा इस साल का असली फ्लैगशिप किंग।

Upcoming Smartphone in 2025: इस साल अब तक आपने Samsung Galaxy S25 Series और वनप्लस 13 सीरीज जैसे दमदार फोन लॉन्च देखें हैं। लेकिन अभी स्मार्टफोन लॉन्च का सिलसिला खत्म नहीं हुआ है। आने वाले 6 महीनों में आईफोन (iPhone 17 Pro Max) से लेकर नथिंग स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होने वाले हैं। इसके अलावा Samsung Galaxy Z Fold 7 Ultra और Pixel 10 सीरीज भी लाइन में है। चलिए जानते हैं 2025 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन के बारे में...

Upcoming Smartphone in 2025

Upcoming Smartphone in 2025

Apple iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max

Apple हर साल की तरह इस बार भी iPhone 17 सीरीज़ को सितंबर 2025 के आसपास लॉन्च कर सकता है। एप्पल इस साल भी अपने फ्लैगशिप iPhones से बड़ा धमाका करने वाला है। iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को लेकर लीक और रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इन डिवाइसेज में एक नया कैमरा डिजाइन देखने को मिलेगा, जो फोन की पूरी चौड़ाई में फैला होगा। इसके साथ ही 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी मौजूद रहेगा, जो फोटोग्राफी को और भी प्रोफेशनल बना देगा।

End of Feed