अगर आप नया iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Apple iPhone 16 Plus इस समय Flipkart पर अपने लॉन्च प्राइस से 12,000 रुपये से ज्यादा की छूट के साथ उपलब्ध है। इतना ही नहीं, बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस का फायदा उठाकर इसकी प्रभावी कीमत को और भी कम किया जा सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इस कीमत पर iPhone 16 Plus खरीदना फायदे का सौदा होगा? आइए जानते हैं पूरी डिटेल।
क्या iPhone 16 Plus खरीदना चाहिए?
12,000 रुपये से ज्यादा की सीधी छूट
Apple ने iPhone 16 Plus को भारत में 89,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। फिलहाल Flipkart पर यह स्मार्टफोन 77,900 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। यानी लॉन्च कीमत के मुकाबले ग्राहकों को 12,000 रुपये की सीधी छूट मिल रही है। इसके अलावा, Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 3,895 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। इसके बाद फोन की प्रभावी कीमत घटकर 74,005 रुपये रह जाती है।
EMI और एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध
अगर आप एकमुश्त भुगतान नहीं करना चाहते हैं, तो Flipkart इस फोन पर 12 महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दे रहा है। EMI की शुरुआत 6,492 रुपये प्रति माह से होती है। वहीं, पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर उसकी ब्रांड, मॉडल और कंडीशन के आधार पर 60,750 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू भी मिल सकती है, जिससे कीमत और कम हो सकती है।
iPhone 16 Plus में क्या मिलता है?
iPhone 16 Plus में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो वीडियो देखने, गेमिंग और मल्टीमीडिया इस्तेमाल के लिए शानदार अनुभव देता है। फोन में Apple का A18 चिपसेट मिलता है, जो तेज परफॉर्मेंस, बेहतर AI फीचर्स और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट का भरोसा देता है।
कैमरा और बैटरी कैसी है?
फोटोग्राफी के लिए फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके अलावा, फोन में IP68 रेटिंग दी गई है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित रखने में मदद करती है। साथ ही इसमें एल्यूमिनियम फ्रेम मिलता है, जिससे डिवाइस प्रीमियम फील देती है।
क्या iPhone 16 Plus खरीदना चाहिए?
अगर आप बड़ी स्क्रीन, दमदार परफॉर्मेंस, अच्छी बैटरी लाइफ और कई साल तक iOS अपडेट वाला iPhone चाहते हैं, तो मौजूदा कीमत पर iPhone 16 Plus एक अच्छा विकल्प माना जा सकता है, हालांकि अगर आपकी प्राथमिकता प्रो-लेवल कैमरा, टेलीफोटो लेंस और 120Hz ProMotion डिस्प्ले जैसे फीचर्स हैं, तो iPhone 16 Pro आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।
