इस दिन लॉन्च होंगे Apple iPhone 16 स्मार्टफोन, जानकारी हुई लीक

Apple iPhone 16 Launch Date: पहले की तरह कंपनी नई सीरीज आईफोन 16 में भी चार नए मॉडल पेश करने वाली है। आईफोन 16 सीरीज में आईफोन 16, आईफोन 16 प्लस, आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स फोन लॉन्च होंगे।

Apple iPhone 16 Launch Date: एप्पल आईफोन 16 अगले महीने लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। भारत में भी आईफोन 16 सीरीज ग्लोबल लॉन्च के साथ ही लॉन्च होगी। हालांकि, अब तक कंपनी ने आईफोन 16 लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं किया है, लेकिन एक लीक में संभावित लॉन्च डेट का खुलासा हो गया है। लीक में दावा है कि यह फोन 10 सितंबर को लॉन्च होंगे।

एक हफ्ता पहले लॉन्च होंगे आईफोन 16 मॉडल

टिपस्टर माजिन बू की ओर से एक नए लीक में iPhone 16 लॉन्च इवेंट के पोस्टर का खुलासा हुआ है, जिसमें बताया गया है कि आईफोन 10 सितंबर को सुबह 10 बजे (PT) लॉन्च होंगे। बू द्वारा शेयर किए गए पोस्टर में तीन शब्द प्रमुखता से लिखे हैं: 'रेडी। सेट। कैप्चर'।

End of Feed