Apple HomeView भारत में लॉन्च, Siri AI की मदद से घर के सभी स्मार्ट डिवाइस होंगे कंट्रोल, जानें कीमत

Apple HomeView में 7 इंच की स्क्रीन दी गई है और यह Apple के A18 चिपसेट पर काम करता है। खास बात यह है कि इसमें Siri AI का सपोर्ट भी मिलता है, जिसकी मदद से आप बोलकर कई काम कर सकते हैं।

टेक जायंट एप्पल अपने प्रीमियम प्रोडक्ट और नए-नए इनोवेशन के लिए जानी जाती है। अब एप्पल की तरफ से एक ऐसा डिवाइस पेश किया गया है जो आपके घर को चुटकियों में स्मार्ट घर में कनवर्ट कर देगा। Apple ने भारत में अपना नया स्मार्ट होम डिवाइस HomeView लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस अब भारतीय ग्राहकों के लिए खरीदने को उपलब्ध हो गया है। पहली नजर में यह एक छोटे डिस्प्ले जैसा दिखता है, लेकिन इसमें कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो आपके घर को स्मार्ट बनाने में मदद कर सकते हैं।

Apple Home View

एप्पल ने भारत में लॉन्च किया नया प्रोडक्ट। (फोटो क्रेडिट - Apple)

Apple HomeView में 7 इंच की स्क्रीन दी गई है और यह Apple के A18 चिपसेट पर काम करता है। खास बात यह है कि इसमें Siri AI का सपोर्ट भी मिलता है, जिसकी मदद से आप बोलकर कई काम कर सकते हैं। यह घर के अलग-अलग सदस्यों को पहचानकर उनकी पसंद के हिसाब से कंटेंट भी दिखा सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में।

End of Feed