Apple CEO: 15 साल में टिम कुक ने कैसे बदल दी Apple की तस्वीर, सप्लाई चेन से इनोवेशन तक

Apple CEO Tim Cook: टिम कुक साल 2011 से एपल के सीईओ का पद संभाल रहे हैं। इन 15 वर्षों में एपल में काफी कुछ बदला है लेकिन कुछ नया इनोवेशन नहीं करने को लेकर उनकी आलोचना भी हुई।

टेक दिग्गज Apple ने बड़ा नेतृत्व बदलाव करते हुए घोषणा की है कि टिम कुक (Tim Cook) अब एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे, जबकि जॉन टेर्नस (John Ternus) 1 सितंबर 2026 से कंपनी के नए CEO बनेंगे। कुक ट्रांजिशन के दौरान टर्नस के साथ मिलकर काम करेंगे और भविष्य में भी कंपनी को रणनीतिक दिशा देने में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।

Apple CEO Tim Cook

Apple CEO: 15 साल में टिम कुक ने कैसे बदल दी Apple की तस्वीर, सप्लाई चेन से इनोवेशन तक

स्टीव जॉब्स के बाद बड़ी जिम्मेदारी

2011 में स्टीव जॉब्स (Steve Jobs) के बाद टिम कुक ने जब कंपनी की कमान संभाली, तब एपल एक संवेदनशील दौर से गुजर रही थी। जॉब्स जैसे विजनरी लीडर के बाद कंपनी को उसी ऊंचाई पर बनाए रखना एक बड़ी चुनौती थी। कुक ने इस चुनौती को स्वीकार करते हुए एपल को स्थिरता और निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ाया।

End of Feed