जल्द भारत आ रहा Apple का AI, जानें कौन से फीचर्स होंगे शामिल, क्या कुछ होगा खास

एप्पल ने जानकारी साझा करते हुए बताया है कि जल्द ही कंपनी का AI सुईट भारत आ सकता है। दरअसल एप्पल अपने स्मार्टफोन डिवाइसेज के लिए जल्द iOS 18.4 अपडेट जारी कर सकता है और इस अपडेट के साथ ही एप्पल का AI सुईट भारतीय यूजर्स के साथ-साथ अन्य यूजर्स को भी ऑफर किया जाएगा। AI को iOS 18.4, iPad OS 18.4 और मैक OS सिकोया 15.4 के माध्यम से अपडेट दिया जाएगा।

Apple AI Features: भारत में एप्पल के प्रोडक्ट्स को काफी पसंद किया जाता है और हाल ही में कंपनी ने अपने भारतीय यूजर्स के लिए एक बड़ी घोषणा की है। कंपनी भारत में एक और प्रमुख अपडेट की तैयारी कर रही है। एप्पल ने जानकारी साझा करते हुए बताया है कि जल्द ही कंपनी का AI सुईट भारत आ सकता है। दरअसल एप्पल अपने स्मार्टफोन डिवाइसेज के लिए जल्द iOS 18.4 अपडेट जारी कर सकता है और इस अपडेट के साथ ही एप्पल का AI सुईट भारतीय यूजर्स के साथ-साथ अन्य यूजर्स को भी ऑफर किया जाएगा।

Apple AI

जल्द भारत आ रहा Apple का AI

बहुभाषी होगा एप्पल का AI

एप्पल ने कुछ समय पहले ही एक ब्लॉग में जानकारी साझा करते हुए बताया था कि कंपनी का AI मॉडल अब अधिक भाषाओं को सपोर्ट करेगा। एप्पल द्वारा अपडेट किये जाने के बाद कंपनी का AI फ्रेंच, इटालियन, जर्मन, ब्राजीलियन-पुर्तगाली, स्पेनिश, जापानी, कोरियाई और साधारण चीनी भाषाओं को भी सपोर्ट कर पाएगा। AI को iOS 18.4, iPad OS 18.4 और मैक OS सिकोया 15.4 के माध्यम से अपडेट दिया जाएगा। माना जा रहा है कि इन सभी अपडेट्स को अप्रैल 2025 में लॉन्च किया जाएगा।

End of Feed